लालकुआं- (ज़फर अंसारी) स्टोन क्रेशरों पर अत्यंत कम भाड़ा देने और राज्य सरकार पर रॉयल्टी कम न करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों खनन व्यवसायियों और गोला खनन मजदूरों ने मोटाहल्दू चौराहे पर महापंचायत कर सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर 2 दिन के भीतर मामले में राज्य सरकार ने उचित कारवाई नही की तो सभी खनन व्यवसाई भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे और आगमी प्रधानमंत्री मोदी के दौरे विरोध कर उक्त कार्यक्रम में आत्मदाह लिए भी बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन कि होगी। जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्टोन क्रेशरों को समतलीकरण करने के नाम पर गड्ढे खोलने की अनुमति दे दी जिसे स्टोन स्वामियों ने गौला रेट के भाड़े में कम कर दिया उन्होंने कहा जिससे उनके आगे भारी संकट उत्पन्न हो गया । वही राज्य सरकार कि गलत निति के चलते स्टोन क्रेशरों को रॉयल्टी के रेट कम और गौला में रॉयल्टी के रेट अधिक है जब तक राज्य सरकार द्वारा गोला खनन की रॉयल्टी कम नही हो जाती तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा
Related Posts
जिला जज और जिलाअधिकारी ने किया नव निर्मित किशोर न्याय बोर्ड के भवन का उद्घाटन…
ख़बर शेयर करें – रूद्रपुर-(एम सलीम खान) जिला जज प्रेम सिंह खिमाल व जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने संयुक्त रूप से…
श्रमजीव पत्रकार यूनियन के सदस्यों ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे में 555 दियों को प्रज्ज्वलित कर धूमधाम के साथ मनाया…….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर में बीती शाम सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होया … अर्थात गुरु का…
लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग का बड़ा एक्शन”मचा हडकंप।
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- लालकुआँ सर्दी के मौसम में कोहरे का फायदा उठाकर जंगलों से लकड़ी काटकर ले जा रहे…
