लालकुआ-(ज़फर अंसारी) विधानसभा क्षेत्र के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली प्रास्ताविक रैली को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है जिसको लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने एक बैठक आयोजित कि जिसमें कार्यकर्तांओ को ज्यादा भीड़ जुटाने का जिम्मा दिया है वही भाजपा पदाधिकारियों ने रैली में एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। लालकुआ के हल्दूचौड़ स्थित बैंकट हॉल में नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रास्ताविक रैली की तैयारियों को लेकर फीड बैक कार्यकर्ताओं से लिया गया साथ ही रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी क्षमता के साथ जुटने के निर्देश दिए वही रैली में भाजपा पदाधिकारियों ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। बैठक में नैनीताल जिले के सभी संगठन नेताओं और लालकुआ विधानसभा के पदाधिकारियों को रैली की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए जिसमें तय हुआ कि रैली में हर बूथ से लोगों की उपस्थिति होनी चाहिए।
Related Posts
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम एवं अनुभव के इग्नू से एम.बी.ए करने का सुनहरा अवसर…
ख़बर शेयर करें -इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा एमबीए प्रोग्राम को पूरी तरह से पुनर्गठित किया गया है। अब…
हल्दूचौड़ में निरंतर बढ़ती जा रही अपराधिक वारदातों के खिलाफ महिलाओं में मुखर होने लगा आक्रोश……..
ख़बर शेयर करें -हल्दूचौड़- उत्तराखंड में आए दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और शांतप्रिय ग्रामीण क्षेत्र हल्दूचौड़ में पिछले…
दीपक बाली के करीबी रिश्तेदार आए आयकर विभाग के लपेटे में,हारने के डर से भाजपा ने आप के खिलाफ रची साजिश-बाली
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में एक नामी व्यापारी और आम आदमी पार्टी के चुनाव कैम्पेनिग कमेटी के…
