रूद्रपुर- (एम सलीम खान) (काशीपुर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा आप जनहित मुद्दों को लेकर गंभीर) काशीपुर आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर बड़ा ज़ुबानी हमला करते हुए कहा कि लगभग देश की आजादी के समय से ही काशीपुर को जिला बनाने की मांग यहां के निवासी कर रहे हैं। लेकिन काशीपुर की जनता की इस मांग को किसी भी दल की सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढी दलों ने काशीपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। दीपक बाली ने अपने रामनगर रोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि भाजपा पिछले चार चुनावों केवल जिले के मुद्दे पर जीती, लेकिन हर बार काशीपुर की जनता को जिले के नाम पर निराशा के गर्त में धकेल दिया गया। उन्होंने कहा कि काशीपुर ऐसा शहर है जो जिला बनाए के सभी मानकों की परिधि में आता है। यहां की जनता चाहती है कि काशीपुर को जिला बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अरविन्द केजरीवाल ने आप की सरकार बनते ही तीस दिनों के अन्दर नये जिले बनाने की घोषणा की है तब से विपक्षी दलों की तरफ से बायनबाजी के दौर शुरू हो गये है। केजरीवाल की इस घोषणा के बाद विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिसका मुख्य कारण यह है कि विपक्षी दल इस बात को अच्छी तरह जानते है कि केजरीवाल जो कहते हैं उसे पूरा करने में विश्वास रखते हैं।इस दौरान आप जिलाध्यक्ष मुकेश चावला,अभिताभ सक्सेना,ऊषा खोकर आदि मौजूद थे।
Related Posts
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के द्वारा बड़े धूम धाम से मनाया गया विजय दिवस समारोह….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के द्वारा विजय दिवस समारोह में बड़े धूम धाम से मनाया…
पत्रकार को फ़र्ज़ी मुकदमे में फसाने की साजिश, पत्रकरो में भारी रोष, पत्रकारों ने की निष्पक्ष जांच की मांग।
ख़बर शेयर करें -रामनगर- नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इकाई रामनगर के नगर अध्यक्ष और HNN24×7 न्यूज़ चैनल के पत्रकार को…
कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म, खून से लथपथ हालत में घर पहुंची मासूम……
ख़बर शेयर करें -बरेली- रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात मजदूर की 9 वर्षीय…
