रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कोतवाल धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सिडकुल ढाल में संचालित होटलों और ढाबों पर एका एक छापेमारी कर दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस जब इन होटल और ढाबों में छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां वहां जमकर जाम छलक रहें थे। पुलिस को देख शराब के शौकीनों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को देख शराब में डूबे लोग वहां से भाग खड़े हुए। वही पुलिस ने होटल और ढाबों के संचालकाें पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे और सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए भविष्य में होटलों और ढाबों में शराब पिलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एस एच ओ धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से यहां संचालित होटलों और ढाबों में शराब पिलाने की शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक दर्जन होटलों और ढाबों का चालान किया है। वही उन्होंने भविष्य में शराब पिलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।इस दौरान एस आई मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
Related Posts
सतपाल सिंह ठुकराल ने रुद्रपुर शहरी क्षेत्र में किया जनसंपर्क
ख़बर शेयर करें – बरसात के मौसम में सड़कों पर जमकर दौड़ी साईकिल, महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में…
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 31 सैनिकों के पारिवारिक जनों को ताम्र पत्र और शॉल ओढाकर किया सम्मानित
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) अगस्त्यमुनि के रामलीला मैदान में सैनिक कल्याण विभाग रुद्रप्रयाग ने शहीद सम्मान यात्रा…
नेता प्रतिपक्ष बने यशपाल आर्य का बयान, पढ़े क्या कहा नेता प्रतिपक्ष ने बयान में…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(जफर अंसारी) उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता और चकराता से विधायक, प्रीतम सिंह के मुख्यमंत्री पुष्कर…
