लालकुआ- (जफर अंसारी) लालकुआ वासियों कि लम्बी पुरानी मांग को क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने पुरा करते लालकुआ के 10 लोगों को मालिकाना हक के पट्टे सौपे है जिससे बाद से अन्य लालकुआं वासियों को मालिकाना हक मिलने के लिए रास्ता खुल गया है वही नगरवासियों ने क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है। बताते चलें कि आज तहसील परिसर में आयोजित बैठक में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का का स्थानीय लोगों ने फूलमाला पहनकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया इस दौरान उपजिलाधिकारी कि मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक नवीन दूम्का ने लालकुआ के 10 लोगों को मालिकाना हक के पट्टे सौपे और उन्हें बधाई दी। इधर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने इस बड़े कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित भाजपा सरकार को धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि 2016 के शासनादेश के आधार पर पत्रावली प्रेषित की गई थी जिसपर जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया जिसके बाद जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग के सहयोग से सन 2004 के सर्किल रेट के आधार पर 10 लोगों को मालिकाना हक स्वीकृत करते हुए उन्हें पट्टे जारी किये है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार ने 10 लोगों को मालिकाना हक देकर बहुत बड़ा काम किया है उन्होंने कहा कि इसके लिए पुष्कर धामी और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है
Related Posts
दूरदराज के कांवरियों के काशीपुर पहुंचने से शिवमय हुआ शहर
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) आगामी 11 मार्च को आने वाले महाशिवरात्रि के पर्व पर हरिद्वार से जल भरकर…
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर में संगोष्ठी का उद्यघाटन माननीय महंत दलीप रावत जी द्वारा किया गया…..
ख़बर शेयर करें -जयहरीख़ाल- भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर आज दिनांक 29 सितंबर को भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीख़ाल में…
हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों में भारी बरसात शुरू,घरों और दुकानों में घुसा पानी…देखे तस्वीरे….
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों में भारी बरसात शुरू हो गई है। सुबह से हो…
