लालकुआ- (जफर अंसारी) लालकुआ वासियों कि लम्बी पुरानी मांग को क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने पुरा करते लालकुआ के 10 लोगों को मालिकाना हक के पट्टे सौपे है जिससे बाद से अन्य लालकुआं वासियों को मालिकाना हक मिलने के लिए रास्ता खुल गया है वही नगरवासियों ने क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है। बताते चलें कि आज तहसील परिसर में आयोजित बैठक में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का का स्थानीय लोगों ने फूलमाला पहनकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया इस दौरान उपजिलाधिकारी कि मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक नवीन दूम्का ने लालकुआ के 10 लोगों को मालिकाना हक के पट्टे सौपे और उन्हें बधाई दी। इधर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने इस बड़े कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित भाजपा सरकार को धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि 2016 के शासनादेश के आधार पर पत्रावली प्रेषित की गई थी जिसपर जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया जिसके बाद जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग के सहयोग से सन 2004 के सर्किल रेट के आधार पर 10 लोगों को मालिकाना हक स्वीकृत करते हुए उन्हें पट्टे जारी किये है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार ने 10 लोगों को मालिकाना हक देकर बहुत बड़ा काम किया है उन्होंने कहा कि इसके लिए पुष्कर धामी और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है
Related Posts
वन विभाग कोटद्वार के ऑडिटोरियम में वन विभाग के कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- वन विभाग कोटद्वार के ऑडिटोरियम में वन विभाग के कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई थी।…
मित्र पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पिकअप और ट्रक चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया ।
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी – उत्तराखण्ड मित्र पुलिस अपने अच्छे कार्यो के लिए हमेशा आगे बढ़ चढ़ कर कार्य करती…
डॉ पी द ब हि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन(पुरुष )प्रतियोगिता का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- दिनांक 9/11/2023 को डा पी द ब हि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन…
