रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (प्रधान सम्पत्ति के दुरुपयोग का आरोप)-(कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट) किच्छा किच्छा कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला ग्राम प्रधान के देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुल्भट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंगा निवासी पूजा शर्मा पत्नी नितिन शर्मा ने न्यायालय में दिए एक प्रार्थना पत्र में कहा कि वह ग्राम भंगा की मौजूदा प्रधान है। इसके चलते उन्हें प्रधान सम्पत्ति के रूप में स्टांप मुहर, टैक्टर ट्राली सरकारी कागजात,बस्ता और लेटर पैड आदि सामान प्राप्त हैं। शिकायत में प्रधान ने कोर्ट को बताया कि घरेलू विवाद के चलते उन्हें ससुराल से निकाल दिया गया है। महिला प्रधान ने आरोप लगाया कि उनकी गैरमौजूदगी में उनके देवर विपिन कुमार द्वारा प्रधान सम्पत्ति का दुरुपयोग कर फर्जी हस्ताक्षर करते हुए विभिन्न कागजात जारी किए जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर उनके द्वारा विरोध करने पर आरोपी देवर ने दबाई दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। किच्छा कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
प्रीति प्रियदर्शनी जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाने और अपराधों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के दिए सख्त निर्देश
ख़बर शेयर करें – लालकुआ (जफर अंसारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने लालकुआं कोतवाली में आकर यहां लंबित विवेचनाओं…
कुमाँऊ विश्वविद्यालय, नैनीताल में किया गया आठ दिवसीय एसएसबी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाँऊ विश्वविद्यालय, नैनीताल में दिनांक 18.09.2024 से दिनांक 25.09.2024 तक चलने वाले आठ दिवसीय एसएसबी प्रशिक्षण…
उत्तराखंड 2015 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती में 20 नकलची दरोगा निलंबित….
ख़बर शेयर करें -साल 2015 में पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा के मामले में,20 संदिग्ध दरोगा पर हुआ एक्शन…. देहरादून-उत्तराखंड…
