रुद्रपुर-(एम सलीम खान) (शीत लहर से बढ़ी ठंड लोगों ने किए ठंड से बचने के उपाय) रुद्रपुर रविवार के दिन सूरज के दर्शन के बाद ठंड से सिकुड़ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। वही रात को पारा गिरने से ठिठुरन महसूस की गई। सुबह तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वही सुबह से ही कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। जिसके चलते वाहन चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अगली सुबह कोहरे की धुंध छाई रही। वही करीब दस बजे के बाद हल्की धूप खिलने से कुछ राहत महसूस की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह के अनुसार रविवार के बजाय सोमवार को तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की गई। उनके मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही सोमवार को धूप खिलने से अधिकतम 20 और न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शीत लहर के चलते आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा हो सकता है। मंगलवार और बुधवार को भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।
Related Posts
पंजाब से आयी बड़ी खबर, जल्द से जल्द शुरू की जाएंगी ट्रेन सेवाएं
ख़बर शेयर करें -नई दिल्ली- रेलवे ने कहा कि उसे मालगाड़ियों और सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने…
कुमाऊं विश्वविधालय के विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय तथा एलुमनी सेल द्वारा दिया उत्तराखंड विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान……..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविधालय के विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय तथा एलुमनी सेल द्वारा पद्मश्री डॉक्टर यशोधर मठपाल द्वारा प्रागैतिहासिक…
दिव्याग कल्याण परिषद के शिष्टमंडल ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से की मुलाकात…।
ख़बर शेयर करें -दिव्यांग निजामुद्दीन अंसारी को उजड़ने से पहले सर छुपाने की जगह देने की मांग हल्द्वानी-(अजीत कुमार पांडे)…
