रुद्रपुर- (एम सलीम खान) हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की जबान एक बार फिर फिसल गई और जल्दबाजी में वह यशपाल आर्य की तुलना गिद्ध से कर बैठे। बता दें कि पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर कि बाजपुर में यशपाल आर्य पर हुए हमले पर आपका हाथ होने की बात चल रही है, इस पर अरविंद पांडे ने कहा कि यशपाल आर्य एक बड़े नेता हैं और उन्होंने कई बड़े-बड़े दायित्वों का निर्वाहन किया है लेकिन उनकी यह बात बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा राजनीति में किसी भी व्यक्ति को इतना मर्यादा हीन नहीं होना चाहिए | बाजपुर हमले के पीछे उनका हाथ होने जैसी बातें बिल्कुल अफवाह है| उन्होंने यशपाल आर्य की तुलना गिद्ध से करते हुए कहा कि गिद्ध कितनी भी ऊंचाई पर चला जाए उसकी नजर हमेशा सड़े गले मास पर ही होती है| साथ ही उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य की यह भाषा सुनकर मुझे बहुत अफसोस हुआ है| हमले का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यशपाल आर्य पर हमला किया है, वह उनके पाले हुए ही लोग हैं| जो जैसा बोता है, वैसा ही पाता है इसके अलावा उन्होंने हमला करने वालो की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिन भी लोगों ने ऐसा कृत्य किया है उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए|
Related Posts
आपरेशन क्रेक डाउन के तहत खटीमा पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) खटीमा-विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे खटीमा पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार…
इस बार हो जाएगा गैबिया नाले से होने वाली जल भराव की समस्या का समाधान:दीपक बाली…….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर में बीते रोज नगर निगम के वार्ड नंबर 35 में गैबिया नाले से परेशान लोगों…
बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ यूनियन गाजियाबाद में किया एक आम सभा का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -गाजियाबाद- गाजियाबाद में बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ यूनियन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की आंचलिक इकाई ने होटल स्विस…
