रुद्रपुर- (एम सलीम खान) हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की जबान एक बार फिर फिसल गई और जल्दबाजी में वह यशपाल आर्य की तुलना गिद्ध से कर बैठे। बता दें कि पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर कि बाजपुर में यशपाल आर्य पर हुए हमले पर आपका हाथ होने की बात चल रही है, इस पर अरविंद पांडे ने कहा कि यशपाल आर्य एक बड़े नेता हैं और उन्होंने कई बड़े-बड़े दायित्वों का निर्वाहन किया है लेकिन उनकी यह बात बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा राजनीति में किसी भी व्यक्ति को इतना मर्यादा हीन नहीं होना चाहिए | बाजपुर हमले के पीछे उनका हाथ होने जैसी बातें बिल्कुल अफवाह है| उन्होंने यशपाल आर्य की तुलना गिद्ध से करते हुए कहा कि गिद्ध कितनी भी ऊंचाई पर चला जाए उसकी नजर हमेशा सड़े गले मास पर ही होती है| साथ ही उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य की यह भाषा सुनकर मुझे बहुत अफसोस हुआ है| हमले का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यशपाल आर्य पर हमला किया है, वह उनके पाले हुए ही लोग हैं| जो जैसा बोता है, वैसा ही पाता है इसके अलावा उन्होंने हमला करने वालो की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिन भी लोगों ने ऐसा कृत्य किया है उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए|
Related Posts
12वीं की छात्रा को इंस्टा पर मिले UP के लड़के से हुआ प्रेम,भागकर की शादी……
ख़बर शेयर करें -बिहार की एक लड़की को सोशल मीडिया के जरिये उत्तर प्रदेश के एक युवक से आँखें चार…
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 चालकों तथा 01 नाबालिग चालक के वाहनों को किया सीज, चालकों के डीएल किये निरस्त।
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने…
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का हल्द्वानी में विरोध, हिंदू संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को हल्द्वानी की…
