रुद्रपुर-(एम सलीम खान) सिंह कालोनी गली नंबर 12 में उत्तम कुमार अधिकारी के घर 18 दिसम्बर को हुई लाखों की चोरी की घटना के खुलासे की मांग को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में भाजपाईयों ने सीओ अमित कुमार का घेराव किया। सीओ का घेराव करते हुए विधायक ठुकराल ने बताया कि उत्तम अधिकारी के घर से चोर 18 दिसम्बर की रात 55 हजार की नगदी के अलावा, लाखों के जेवर, लेपटोप कपड़े आदि चुरा ले गये थे। चोरी की घटना से कालोनी वासियों में दहशत का माहौल है उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। जिस पर सीओ ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगायी गयी हैं जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। घेराव करने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान,भाजपा नेता सुरेश कोली, गोविंद राय, डीएन पंत, गणेश सरकार, अनिल कुमार, रविन्द्र धर, श्यामल राय, अमित सरकार, नितिन कालरा, मोहित कालरा, राजेश गंगवार, दीपांकर मण्डल, उपेंद्र रावत, रंजीत रावत, अमित शर्मा, बंटी कोली, विनय विश्वास, राहुल शर्मा, हिम्मत राम कोली आदि मौजूद थे।
Related Posts
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में नेहा बिष्ट और सूरज मौर्य बने चैम्पियन….
ख़बर शेयर करें – हल्दूचौड़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के नवम् दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का…
योगीराज से भागा, धामी की पुलिस से नहीं बच पाया
ख़बर शेयर करें -योगीराज से भागा, धामी की पुलिस से नहीं बच पाया रुद्रपुर/गदरपुर। उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर…
नव्य भारत फ़ाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा कारगिल विजय की मनायी रजत जयंती…….
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड- नव्य भारत फ़ाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा कारगिल विजय की रजत जयंती के अवसर पर मिशन हरित…
