रुद्रपुर-(एम सलीम खान) सिंह कालोनी गली नंबर 12 में उत्तम कुमार अधिकारी के घर 18 दिसम्बर को हुई लाखों की चोरी की घटना के खुलासे की मांग को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में भाजपाईयों ने सीओ अमित कुमार का घेराव किया। सीओ का घेराव करते हुए विधायक ठुकराल ने बताया कि उत्तम अधिकारी के घर से चोर 18 दिसम्बर की रात 55 हजार की नगदी के अलावा, लाखों के जेवर, लेपटोप कपड़े आदि चुरा ले गये थे। चोरी की घटना से कालोनी वासियों में दहशत का माहौल है उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। जिस पर सीओ ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगायी गयी हैं जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। घेराव करने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान,भाजपा नेता सुरेश कोली, गोविंद राय, डीएन पंत, गणेश सरकार, अनिल कुमार, रविन्द्र धर, श्यामल राय, अमित सरकार, नितिन कालरा, मोहित कालरा, राजेश गंगवार, दीपांकर मण्डल, उपेंद्र रावत, रंजीत रावत, अमित शर्मा, बंटी कोली, विनय विश्वास, राहुल शर्मा, हिम्मत राम कोली आदि मौजूद थे।
Related Posts
कन्याश्री योजना के तहत सैकड़ों की संख्या में छात्राओं को किए गए ई-टैबलेट वितरित….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के द्वारा कन्या श्री योजना के तहत छात्राओं को…
पुलिस ने अवैध नशीले 88 इंजेक्शनो के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -अवैध नशीले 88 इंजेक्शन के साथ एक युवक गिरफ्तार….. रामनगर- आपको बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
अग्निपथ योजना को लेकर एनएसयूआई में भारी आक्रोश…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-केंद्र सरकर के द्वारा अग्निपथ योजना लागू किये जाने को लेकर जहाँ पूरे देश मे युवाओं का…
