काशीपुर-(सुनील शर्मा) बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है। हनुमान नगर निवासी सचिन कुमार पुत्र लीलाधर ने पुलिस में तहरीर देकर कहा था कि 19 दिसम्बर को उसकी हीरोहोण्डा सीडी डीलक्स बाइक संख्या यूपी-21-एबी-2546 संडे मार्केट के पास खड़ी थी कि कोई उसे चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत बाइक चोरी का केस दर्ज कर बाइक बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये। आज कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार व कांस्टेबल संजय कुमार ने उक्त बाइक बरामद कर ली है। बाइक कचनाल गाजी निवासी एक किशोरी द्वारा चोरी की गई थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Related Posts
खनन का खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। बेखौफ बदमाश…
ख़बर शेयर करें -पंतनगर-(राहुल दुम्का) ऊधम सिंह नगर जिले में बदमाशों का उधम, बेखौफ बदमाशों को पुलिस का खौफ तक…
पौड़ी पुलिस का सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लागने हेतु सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार – शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों किया गिरफ्तार, वाहन सीज करने के साथ ही…
शांत वादियों में हूटर बजाते हुए मर्यादा बिगाड़ना पड़ा युवकों को भारी, वाहन सीज कर यूपी के युवकों की उतारी खुमारी….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व सार्वजनिक स्थानों…
