मुख्य बाजार से स्वच्छता अभियान का आगाज, महापौर खुद उतरे मैदान में
रुद्रपुर। शहर को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत मंगलवार को मुख्य बाजार स्थित वीर हकीकत राय मार्ग से महापौर विकास शर्मा ने विधिवत रूप से की। इस दौरान महापौर खुद झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
7 से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में नगर निगम की टीम, स्थानीय व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महापौर ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ नगर निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत गर्मी के मौसम और बढ़ते संक्रामक रोगों को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब स्वच्छता को हर गली-मोहल्ले तक पहुंचाना जरूरी है।
महापौर ने जानकारी दी कि 10 अप्रैल को अटरिया मेला परिसर में भी एक बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम ने अच्छा प्रदर्शन किया था और इस बार इसे और बेहतर बनाने का लक्ष्य है।
अभियान के तहत अब हर घर में चार डस्टबिन रखने की व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा, ई-वेस्ट और मेडिकल वेस्ट को अलग-अलग रखा जाएगा। इसके साथ ही नालियों और नालों की तली सफाई का काम भी युद्धस्तर पर शुरू किया गया है।
इस दौरान नगर निगम टीम ने लोगों को कचरा पृथक्करण और घर पर ही जैविक खाद बनाने की विधि भी समझाई। कार्यक्रम में पार्षदों, निगम अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को
मुख्य बाजार से स्वच्छता अभियान का आगाज, महापौर खुद उतरे मैदान में
