मुख्यमंत्री के आगमन पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार संघर्ष हुआ

ख़बर शेयर करें -

 

हल्द्वानी-(ज़फर अंसारी) यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में मुख्यमंत्री के दौरे का जोरदार विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच सीएम का पुतला छीने को लेकर जोरदार संघर्ष हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताऔ ने मुख्यमंत्री वापस जाओ जनता का पैसा बर्बाद करना बंद करो युवाओं को रोजगार दो आई एस बीटी  का निर्माण करो की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा जनता मंहगाई बेरोजगारी से परेशान हैं मुख्यमंत्री हवाई घोषणाओ हवाई दौरों में व्यस्त हैं जनता के हितों से भाजपा का कोई सरोकार नही है। ISBT रिंग रोड का निर्माण ठंडे बस्ते में डाल दिया। सड़कों की हालात हद से ज्यादा खराब है। साहू ने ऐलान किया है सीएम के हर चुनावी डोरे का यूथ काग्रेस द्वारा विरोध किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *