रुद्रपुर-(एम सलीम खान) जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने 6 पुलिस क्षेत्राधिकारियों का स्थानांतरण किया है। वही सीओ यातायात भूपेंद्र सिंह भंडारी को खटीमा का सीओ नियुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन कार्यालय में तैनात सीओ वीर सिंह को सीओ काशीपुर का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा सीओ यातायात भूपेंद्र सिंह भंडारी को खटीमा क्षेत्र का सीओ नियुक्त किया गया है। रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार को सीओ पंतनगर कार्यालय, पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह को सीओ सिटी रूद्रपुर,सीओ पंतनगर अशीष भारद्वाज को पुलिस लाइन व यातायात सीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली को विशेष आपरेशन का पुलिस उपाधीक्षक का कार्य भार सौंपा गया है।यह जानकारी जिला पुलिस कार्यालय से प्राप्त हुई है।
Related Posts
गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-ज़िले में अतिक्रमण के नाम पर किसानों, व्यापारियों और मज़दूरों को उजाड़े जाने के खिलाफ कांगेेसियों ने…
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर पर किया गया दिव्यांग जनों के लिए कैंप का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- जिला समाज कल्याण विभाग उधम सिंह नगर के सहयोग से संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने किया योग…
ख़बर शेयर करें -गदरपुर-आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में योग समारोह आयोजित किया गया।…
