रुद्रपुर-(एम सलीम खान) जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने 6 पुलिस क्षेत्राधिकारियों का स्थानांतरण किया है। वही सीओ यातायात भूपेंद्र सिंह भंडारी को खटीमा का सीओ नियुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन कार्यालय में तैनात सीओ वीर सिंह को सीओ काशीपुर का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा सीओ यातायात भूपेंद्र सिंह भंडारी को खटीमा क्षेत्र का सीओ नियुक्त किया गया है। रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार को सीओ पंतनगर कार्यालय, पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह को सीओ सिटी रूद्रपुर,सीओ पंतनगर अशीष भारद्वाज को पुलिस लाइन व यातायात सीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली को विशेष आपरेशन का पुलिस उपाधीक्षक का कार्य भार सौंपा गया है।यह जानकारी जिला पुलिस कार्यालय से प्राप्त हुई है।
Related Posts
सभी मंडलों में किया गया “नारी शक्ति वंदन विधेयक” नारी सम्मेलन:-मोदी जी का किया आभार व्यक्त-: प्रकीर्ण नेगी……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल जी के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन विधेयक नारी सम्मेलन…
अज्ञात युवती की हत्या , कल्याणी नदी में मिला शव
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) रुद्रपुर में एक अज्ञात युवती की हत्या करके शव कल्याणी नदी में फेंक…
रुद्रपुर में मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बवाल
ख़बर शेयर करें -बैठक के दौरान दो पक्षों में मारपीट एक पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट दूसरे की रिपोर्ट पर…
