नगरासु मामले में सख्त हुई धामी सरकार, कानून से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

नगरासु मामले में सख्त हुई धामी सरकार, कानून से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून। नगरासु मामले को लेकर उत्तराखंड सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा और कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरासु प्रकरण में यदि किसी ने कानून से खिलवाड़ किया है या माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में कानून का शासन सर्वोपरि है। किसी भी व्यक्ति या संगठन को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा। यदि कोई कानून व्यवस्था को प्रभावित करने या न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने आम जनता से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने का आग्रह किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।