मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के संतों का किया स्वागत, आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा
देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री महंत स्वामी हरिगिरी जी महाराज तथा महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संतों के साथ आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सनातन संस्कृति से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत समाज सदैव भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। वहीं संतों ने भी समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सनातन परंपरा तथा आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के साझा संकल्प को बल मिला।
