रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) एक दुकानदार ने अपने प्रतिद्वंद्वी दुकानदार की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और जबरदस्ती उसकी दुकान को बंद करने की कोशिश की। वही दुकान में अपने अन्य साथियों के तोड़फोड़ कर जमकर तांडव मचाया। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में पुलिस ने दुकानदार सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम बिन्दु खेड़ा निवासी राजवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में ही उसकी राजवीर फास्ट फूड नाम से दुकान है। वही बिन्दु खेड़ा निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ राजू की भी फास्ट फूड की दुकान है। रात वह दुकान में ही मौजूद था। इसी दौरान कुलविंदर सिंह अपने कुछ साथियों सर्वजीत सिंह और जसवंत सिंह के साथ उसकी दुकान के पास आया और दुकान को जबरन बंद करने को कहा। जब उसने विरोध किया तो उसने गाली गलौज करते हुए उस पर जान लेवा हमला कर दिया। इसके साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर दी। वही लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गहरी चोट आई और वह बेहोश हो गया। हंगामा होता देख उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद कुलविंदर और उसके साथी उसे धमकी देकर भाग खड़े हुए। इस मामले में पुलिस ने कुलविंदर सिंह, सर्वजीत सिंह और जसवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
रविवार से पिलाई जायेगी दो बूंद जिंदगी की
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रविवार से पल्स पोलियों अभियान की शुरूआत की जाएगी। जिसकी सारी तैयारी कर ली…
हल्द्वानी में खुला NEXT GEN STUDY CAFE: छात्रों के लिए नवीनतम सुविधाओं से लैस अध्ययन केंद्र
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी के कार्तिकेय कॉलोनी फेस 2 में स्थित विष्णु टावर के पास, हनुमान मंदिर कुसुमखेड़ा के…
शिक्षक दिवस को एक प्रेरणा रूप में मनाया गया।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा)शिक्षक सिर्फ हमें पढ़ाते नहीं बल्कि अच्छे बुरे का फर्क भी सिखाते हैं, और पूरे देश…
