रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) एक दुकानदार ने अपने प्रतिद्वंद्वी दुकानदार की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और जबरदस्ती उसकी दुकान को बंद करने की कोशिश की। वही दुकान में अपने अन्य साथियों के तोड़फोड़ कर जमकर तांडव मचाया। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में पुलिस ने दुकानदार सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम बिन्दु खेड़ा निवासी राजवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में ही उसकी राजवीर फास्ट फूड नाम से दुकान है। वही बिन्दु खेड़ा निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ राजू की भी फास्ट फूड की दुकान है। रात वह दुकान में ही मौजूद था। इसी दौरान कुलविंदर सिंह अपने कुछ साथियों सर्वजीत सिंह और जसवंत सिंह के साथ उसकी दुकान के पास आया और दुकान को जबरन बंद करने को कहा। जब उसने विरोध किया तो उसने गाली गलौज करते हुए उस पर जान लेवा हमला कर दिया। इसके साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर दी। वही लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गहरी चोट आई और वह बेहोश हो गया। हंगामा होता देख उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद कुलविंदर और उसके साथी उसे धमकी देकर भाग खड़े हुए। इस मामले में पुलिस ने कुलविंदर सिंह, सर्वजीत सिंह और जसवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
कोटद्वार (गढ़वाल) के बी.एड. विभाग में किया गया सांस्कृतिक फेट (व्यंजन) उत्सव गतिविधि का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- (गढ़वाल) के बी.एड. विभाग में आज दिनांक 12-01-2024 को बी.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा प्रातः 1 बजे, सांस्कृराजकीय…
महिलाएं हमारे देश की रीढ़ की हड्डी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पंतनगर-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह( से नि) ने सोमवार को तराई भवन अतिथि गृह,…
गौलापार में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने लगाया जनता दरबार, नहीं पहुंचे कई विभागों के अधिकारी………..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-ज़िले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने गौलापार में जनता दरबार लगाया जिसमें क्षेत्र वासियों ने विभिन्न…
