रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) शक्तिफार्म- वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य रहे सुरेश गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। साल 2017 में भाजपा में शामिल हुए गंगवार ने पांच साल बाद भाजपा की नीतियों से खफा होकर शीर्ष नेताओं को अपना इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने भाजपा की सदस्यता के साथ ही श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सदस्यता से भी अपना त्यागपत्र दे दिया है। आपकों बता दें कि सुरेश गंगवार की पत्नी रेनू गंगवार मौजूदा समय में ऊधम सिंह नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। रेनू गंगवार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए उनके इस्तीफे से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सुरेश गंगवार कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर सकते हैं। बता दें कि गंगवार भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। वही उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर है। भाजपा से त्यागपत्र देने के बाद सुरेश गंगवार के निजी आवास पर उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों के साथ राय मशविरा किया। सूत्रों के मुताबिक गंगवार फिर अपने पुराने घर कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। वही गंगवार कांग्रेस के आला नेताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औधोगिक क्षेत्रों में उत्तराखंड व स्थानीय युवाओं को 70 फीसदी रोजगार न देने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि सत्तारूढ़ भाजपा में रहकर युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए वह मुखर नहीं हो सकें थे। लेकिन अब वह उनके हकों की लड़ाई लड सकते हैं। गंगवार ने कहा कि रायशुमारी के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।
Related Posts
बिना अनुमति के पुलिस भर्ती परीक्षा में घुसा पुलिस कर्मी लाइन हाजिर…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) बिना डियूटी के पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा परिसर में पाएं गये एक पुलिस कर्मी…
कोरोना से जंग-अब घर बैठे लगवा सकते हैं कोविड वैक्सीन
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर वैक्सीन का काम शुरू, जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण…
केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थानीय निरीक्षण……….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- शनिवार को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थानीय भाजपा…
