रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) शक्तिफार्म- वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य रहे सुरेश गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। साल 2017 में भाजपा में शामिल हुए गंगवार ने पांच साल बाद भाजपा की नीतियों से खफा होकर शीर्ष नेताओं को अपना इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने भाजपा की सदस्यता के साथ ही श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सदस्यता से भी अपना त्यागपत्र दे दिया है। आपकों बता दें कि सुरेश गंगवार की पत्नी रेनू गंगवार मौजूदा समय में ऊधम सिंह नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। रेनू गंगवार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए उनके इस्तीफे से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सुरेश गंगवार कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर सकते हैं। बता दें कि गंगवार भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। वही उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर है। भाजपा से त्यागपत्र देने के बाद सुरेश गंगवार के निजी आवास पर उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों के साथ राय मशविरा किया। सूत्रों के मुताबिक गंगवार फिर अपने पुराने घर कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। वही गंगवार कांग्रेस के आला नेताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औधोगिक क्षेत्रों में उत्तराखंड व स्थानीय युवाओं को 70 फीसदी रोजगार न देने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि सत्तारूढ़ भाजपा में रहकर युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए वह मुखर नहीं हो सकें थे। लेकिन अब वह उनके हकों की लड़ाई लड सकते हैं। गंगवार ने कहा कि रायशुमारी के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।
Related Posts
घरेलू गैस जांच और वेरीफिकेशन के नाम पर संदिग्ध सक्रिय सिद्बबली गैस एजेंसी संचालिका ने उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील…….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- विगत कुछ माह से कोटद्वार में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के पास गैस पाइप लिकेज रिपेयरिंग,गैस चूल्हा…
पुलिस ग्रेड पे को लेकर विधानसभा में हुई समिति की बैठक
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (शादाब हुसैन ) पुलिस ग्रेड पे को लेकर मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक विधानसभा में हुई…
हल्द्वानी– अवारा सांड के हमले से गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग, STH में चल रहा घायल का उपचार…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार स्थित गांव सुल्तान नगरी पूर्वी खेड़ा में अवारा सांड के…
