रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (चमोली जिले का मामला एक शव फंदे पर तो चार शव कमरे में मिलें) देहरादून/चमोली चमोली में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में परिवार के मुखिया उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। उपजिलाधिकारी चमोली सहित राजस्व, रेगुलर पुलिस की टीम ने मौके जाकर साक्ष्य जुटाए। चमोली जनपद के घाट ब्लॉक के दूरस्थ गांव घुनी निवासी दिनेश लाल पुत्र ध्यानी राम पीआरडी में तैनात थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश रावत ने बताया कि ग्रामीणों ने दिनेश लाल का शव घर के कमरे लगे हुए हुक पर देखा था। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर ही मृत मिलें। नायाब तहसीलदार धीरेन्द्र राणा ने बताया कि मृतकों में दिनेश लाल, उसकी पत्नी बीरा देवी, बेटी नेहा,बेटा अरुण,व बेटा अक्षय के शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई चिकित्सकों की टीम बुलाकर गांव में ही करवाईं गई है।
Related Posts
अखंड सौभाग्य का प्रतीक पर्व करवा चौथ मनाया गया बड़ी धूमधाम से….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- संस्कृति परंपरा एवं अखंड सौभाग्य का प्रतीक पाव करवा चौथ की अवसर पर सभी माता बहनों…
परमिशन की आड़ में काट डाले सागौन के हरे भरे पेड़” विभाग ने शुरू की जांच”…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- लालकुआँ कानूनी व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए वन माफिया और जिम्मेदार अधिकारियों के बीच मिलीभगत का…
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी,,, बड़ी मात्रा में मिली नशीली दवाएं,, पुलिस ने मेडिकल संचालक को किया गिरफ्तार,,,,आगे की कार्यवाही में जुट गई
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर चौक स्थित मेडिकल पर प्रतिबंध दवाई बेचने…
