लोकथात महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी! लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को नई पहचान देने पर दिया जोर।

लोकथात महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी! लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को नई पहचान देने पर दिया जोर।

 

लालकुआं में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक विरासत और स्थानीय कला के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकथात जैसे सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। प्रदेश के लोक कलाकारों, पारंपरिक संगीत और स्थानीय कला को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने कहा कि विकास भी और विरासत भी के संकल्प के साथ उत्तराखंड की लोक विधाओं को संरक्षण देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों को मंच उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकता है।

 

 

Advertisement