रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा की फटकार के बाद हरकत में आया पूर्ति विभाग, 25 मार्च से मिलेगा लंबित राशन

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। राशन वितरण में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद शिव अरोरा के सख्त तेवरों ने पूर्ति विभाग को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। जगतपुरा क्षेत्र के राशन डिपो पर पहुंचकर विधायक ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं, जहां सैकड़ों महिलाओं ने बताया कि उन्हें दिसंबर माह का राशन अब तक नहीं मिला है और डिपो संचालक के दुर्व्यवहार की भी शिकायत की।शिकायतों से नाराज विधायक शिव अरोरा ने मौके पर ही डिपो स्वामी को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजे गए राशन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मौके से ही विधायक ने जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी से फोन पर बात कर जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह का राशन समय पर वितरित न होना गंभीर लापरवाही है और यह गरीबों के हक से खिलवाड़ है। साथ ही निर्देश दिए कि लंबित राशन की वितरण तिथि लिखित रूप में तुरंत बताई जाए।विधायक की सख्ती के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग हरकत में आया और जिला पूर्ति अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए 25 मार्च से एक माह के लंबित राशन के वितरण के निर्देश दे दिए हैं। अब इस माह के राशन के साथ पिछला बकाया राशन भी लाभार्थियों को दिया जाएगा।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गरीबों तक उनका हक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे और एक-एक दाना उनके चूल्हे तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि अब डीबीटी व्यवस्था के चलते लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान भाजपा नेता राधेश शर्मा, मयंक कक्कड़, निमित्त शर्मा, विपिन, बलाई विश्वास और सौरभ विश्वास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *