रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) नगर के तीनपानी क्षेत्र के नजदीक स्थित दुर्गा कालोनी में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक दुर्गा मंदिर कालोनी निवासी एक 20 वर्षीय युवक सतीश शर्मा गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। अगले दिन शुक्रवार की सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव लटका देख उनके होश उड़ गए। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। वही इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रम्पुरा चौकी के एसआई मनोज जोशी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मारपीट के मामले में सतीश जेल गया हुआ था।18 नवंबर को वह जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था।तब से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Related Posts
बनभूलपुरा दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवी भी गिरफ्तार, अभी तक कुल 89 उपद्रवियों को भेजा जेल……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों…
दीक्षांत समारोह के दौरान शिक्षकों की समस्या के लिए दिया ज्ञापन…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ नैनीताल कूटा शिष्टमंडल द्वारा माननीय उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार तथा उच्च…
रुद्रपुर सिडकुल बना लाशों का अड्डा, आम बात हुआ लाशों का मिलना
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) सिडकुल क्षेत्र में लावारिस लाश मिलने की एक और घटना सामने आई 2…
