रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) नगर के तीनपानी क्षेत्र के नजदीक स्थित दुर्गा कालोनी में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक दुर्गा मंदिर कालोनी निवासी एक 20 वर्षीय युवक सतीश शर्मा गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। अगले दिन शुक्रवार की सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव लटका देख उनके होश उड़ गए। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। वही इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रम्पुरा चौकी के एसआई मनोज जोशी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मारपीट के मामले में सतीश जेल गया हुआ था।18 नवंबर को वह जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था।तब से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Related Posts
धूमधाम के साथ मनाया गया दशहरा पर्व अब बुराई पर हुई अच्छाई की जीत…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) दशहरे का त्यौहार पूरे देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ साथ काशीपुर में…
रुद्रपुर में आयोजित हुआ अमृत महोत्सव वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के नेतृत्व में..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली एवं…
जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में…
