काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र में शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को इलाज के लिए काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। आपको बता दे महुआखेड़ा गंज में शराब भट्टी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लाया गया। इस दौरान काशीपुर लाते समय अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी पंकज को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
Related Posts
हल्द्वानी में किया गया वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – (जुबैर आलम) प्रभागीय वनाधिकारी और वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन में कालाढूंगी (रजि) और कॉर्बेट…
13.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 व्यक्ति एसओजी काशीपुर की गिरफ्त में।
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद में बढ़ रहे…
हल्द्वानी- पत्नी और नवजात की मौत के सदमे में जहर खाकर दे दी जान, शोक में डूबा परिवार…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- पत्नी और नवजात की मौत के बाद मानसिक तनाव के कारण पति ने जहरीला पदार्थ खाकर…
