काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र में शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को इलाज के लिए काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। आपको बता दे महुआखेड़ा गंज में शराब भट्टी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लाया गया। इस दौरान काशीपुर लाते समय अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी पंकज को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
Related Posts
उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए बिंदुखत्तावासी…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- बिंदुखत्ता में उत्तरायणी कौतिक व मेला समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय उत्तरायणी…
कोविड-19 के मरीजों का लिया जायजा
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (शादाब हुसैन/शम्मी मैहर) उत्तराखंड खबरनामा न्यूज़ की टीम ने ईएसआई हॉस्पिटल का किया दौरा वहाँ मौजूद…
फर्जी दस्तावेज तैयार कर विधवा पेंशन लेने वाली महिला और उसकी पुत्री के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में पुलिस ने अपने पति को मृत दर्शाकर तथा कूट रचित तरीके से फर्जी…
