काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में पुलिस ने दो सगे भाइयों को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर नशे पर चोट करने की कोशिश की है। दोनों भाइयों को कटोराताल चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान 8.2 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान गंगे बाबा रोड स्थित कब्रिस्तान के पास दो संदिग्ध युवक उनको देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उनको पकड़ लिया। उनके कब्जे से 8.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में एक ने अपना नाम नदीम उर्फ बीड़ी पुत्र मोहम्मद रहीस निवासी काली बस्ती मोहल्ला अली ख़ां व दूसरे ने अपना नाम मोनिस पुत्र रईस बताया। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने नदीम की जेब से 4.50 ग्राम व मोनिस की जेब से 3.52 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों का एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। पुलिस अब दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया।
Related Posts
भाई ने किया बेहेन की 6 वर्षीय टयूशन छात्रा के साथ दुष्कर्म,पढ़े खबर क्या है पूरा मामला…
ख़बर शेयर करें -बिहार के बेगूसराय में ट्यूशन पढ़ने गई 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई…
भूगोल की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची परीक्षार्थी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान बुधवार को एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए रंगे…
मामूली विवाद में नाबालिग पर खौलता तेल डाला, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम…….
ख़बर शेयर करें -उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी नवीन सब्जी मंडी में रविवार सुबह मामूली विवाद में गुट…
