काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में पुलिस ने दो सगे भाइयों को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर नशे पर चोट करने की कोशिश की है। दोनों भाइयों को कटोराताल चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान 8.2 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान गंगे बाबा रोड स्थित कब्रिस्तान के पास दो संदिग्ध युवक उनको देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उनको पकड़ लिया। उनके कब्जे से 8.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में एक ने अपना नाम नदीम उर्फ बीड़ी पुत्र मोहम्मद रहीस निवासी काली बस्ती मोहल्ला अली ख़ां व दूसरे ने अपना नाम मोनिस पुत्र रईस बताया। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने नदीम की जेब से 4.50 ग्राम व मोनिस की जेब से 3.52 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों का एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। पुलिस अब दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया।
Related Posts
नगर पंचायत गूलरभोज में सफाई कर्मी बैठे धरने पर सफाई कर्मचारी की पत्नी ने सुपरवाइजर पर लगाया अश्लील बातें करने का आरोप…
ख़बर शेयर करें -नगर पंचायत गूलरभोज में दीपावली के दिन सफाई कर्मचारी एवं प्राइवेट कंपनी के सुपरवाइजर कृष्णा पांडे के…
पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में किया गया ऑन साइट बम थ्रेड मॉक ड्रिल का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार बुधवार को तहसील सितारगंज अन्तर्गत हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में…
कांग्रेस के बीजेपी सरकार पर सवाल,, विकास के हर मोर्चे में डबल इंजन भाजपा पूर्ण रूप से रही फेल
ख़बर शेयर करें -https://youtu.be/CX6RsF4hY हल्द्वानी-(ज़फर अंसारी) बीते रोज हल्द्वानी पहुचे सूबे के मुखिया के बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए…
