रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) शीत लहर का प्रकोप बढ़ते ही कल दिनाँक 27 दिसम्बर,2021 को देर रात जिला प्रशासन तथा एनजीओ संजीवनी ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से रुद्रपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ठण्ड से राहत देने हेतु गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरण किये गए। संजीवनी ग्रुप की उपाध्यक्षा अलकनन्दा अशोक तथा मोनिका पन्त के साथ ही आपदा सलाहकार आरएस राणा ने रूद्रपर शहर के बस स्टैंड से होते हुए डीडी चैक, शिवनगर, जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय, में सोमवार की देर रात भ्रमण कर ठण्ड से बचाव हेतु एवं बढ़ते ठंड के प्रकोप व शीत लहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से निराश्रित व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किये। उन्होने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सहायता करना हम सबका दायित्व है, एवं जो लोग सक्षम है वे जरूरतमंदो की सहायता के लिए आगे आये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा, आपदा सलाहकार आरएस राणा आदि उपस्थित थे।
Related Posts
ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में बीटेक, बीसीए और बीबीए छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आज बीटेक, बीसीए और बीबीए कार्यक्रमों के नए छात्रों के…
विधायक शिव अरोरा ने मोहनपुर न. 1 में एक किलोमीटर हॉटमिक्स मार्ग का फीता काटकर किया शुभारंभ…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा रुद्रपुर के मोहनपुर न. 1 क्षेत्र में 56 लाख की लागत…
सैकड़ों परिवारों को 27 साल बाद भी भूमि का नहीं मिला मालिकाना हक घरों पर काले झंडे और पोस्टर लगाकर लोगो ने किया विरोध ज़ाहिर
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) पौड़ी जिले के झिरना से विस्थापित सैकड़ों परिवारों को 27 साल बाद भी भूमि…
