रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) शीत लहर का प्रकोप बढ़ते ही कल दिनाँक 27 दिसम्बर,2021 को देर रात जिला प्रशासन तथा एनजीओ संजीवनी ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से रुद्रपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ठण्ड से राहत देने हेतु गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरण किये गए। संजीवनी ग्रुप की उपाध्यक्षा अलकनन्दा अशोक तथा मोनिका पन्त के साथ ही आपदा सलाहकार आरएस राणा ने रूद्रपर शहर के बस स्टैंड से होते हुए डीडी चैक, शिवनगर, जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय, में सोमवार की देर रात भ्रमण कर ठण्ड से बचाव हेतु एवं बढ़ते ठंड के प्रकोप व शीत लहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से निराश्रित व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किये। उन्होने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सहायता करना हम सबका दायित्व है, एवं जो लोग सक्षम है वे जरूरतमंदो की सहायता के लिए आगे आये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा, आपदा सलाहकार आरएस राणा आदि उपस्थित थे।
Related Posts
उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आयोजित हुई जिला स्तरीय संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- 10 अक्टूबर, 2023- जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्तरीय संवर्द्धन एवं…
राशन के नाम पर सत्ता में आई भाजपाः अब भेजेगी जेल-जितेंद्र सरस्वती…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने भाजपा सरकार पर…
आप आइसोलेट हैं तो घबराएं नहीं-फोन पर मिलेगी पूरी सहायता। डिम्पल पांडे व डॉक्टर अंकित कांडपाल की पहल ला रही रंग।
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी। इस समय देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है। ऐसे में जहां अस्पतालों में जगह…
