उत्तराखंड- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी, नई दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सीएम धामी ने कहा कि नये वेरिएंट ओमिक्रॉन का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसके लिये सभी अस्पतालों में सुरक्षा प्रभावी व्यवस्थायें कर ली जाए। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर राज्य के बाहर से आने वालों की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। सीएम ने प्रदेश में स्थापित होने वाले डायलिसिस सेंटरों की स्थापना भी एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए। सीएम धामी कहा ने कहा कि इसके लिये तत्काल सभी आवश्यक सुविधाओं तथा मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 15 से 18 वर्ष आयु के लगभग 6.50 लाख बच्चों का टीकाकरण किये जाने है। जिन अस्पतालों में वार्ड बॉय के पद खाली हैं वहां पर आउटसोर्स के माध्यम से व्यवस्था की जाए।
Related Posts
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण की हुई समीक्षा बैठक………
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- मा0 केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने अपने एक दिवसीय जनपद…
सन्त कबीर जयन्ती पर रम्पुरा में सामूहिक विवाह समारोह…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- पूर्व विधायक व सर्वव्यवस्था प्रमुख राजकुमार ठुकराल तथा कार्यक्रम संयोजक हिम्मत राम कोरी ने बताया कि…
युवा वैश्य अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्त्वावधान में एक बैठक आहुत……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- स्थानीय लालबत्ती चौराहा स्थित एक होटल में श्री वैश्य अग्रवाल सभा एवं श्री युवा वैश्य अग्रवाल…
