उत्तराखंड- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी, नई दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सीएम धामी ने कहा कि नये वेरिएंट ओमिक्रॉन का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसके लिये सभी अस्पतालों में सुरक्षा प्रभावी व्यवस्थायें कर ली जाए। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर राज्य के बाहर से आने वालों की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। सीएम ने प्रदेश में स्थापित होने वाले डायलिसिस सेंटरों की स्थापना भी एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए। सीएम धामी कहा ने कहा कि इसके लिये तत्काल सभी आवश्यक सुविधाओं तथा मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 15 से 18 वर्ष आयु के लगभग 6.50 लाख बच्चों का टीकाकरण किये जाने है। जिन अस्पतालों में वार्ड बॉय के पद खाली हैं वहां पर आउटसोर्स के माध्यम से व्यवस्था की जाए।
Related Posts
पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे काशीपुर,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
ख़बर शेयर करें – काशीपुर (सुनील शर्मा)- काशीपुर में कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य के पूर्व…
रुद्रपुर वेयर हाउस से ई वीएम मशीने बगवाड़ा स्ट्रांग रूमो में की गई स्विफ्ट…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- जहा पर विधानसभावार स्ट्रांग रूम में रखी गई । सोमवार से उन्हें सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों…
थलीसैंण में एंटी ड्रग्स सेल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में “नशा और उसके रोकथाम के उपाय के लिए किया गया कार्यक्रम का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -थलीसैंण- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में एंटी ड्रग्स सेल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में…
