हल्द्वानी – कांग्रेस के पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने सेवानिवृत्त शिक्षकों संग जनसंवाद कार्यक्रम कर मिशन 2022 की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया । सुमित हृदयेश ने जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से गुरूजनों से मार्गदर्शन लेते हुये देश-प्रदेश में व्याप्त वर्तमान परिस्थितियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प अर्पण के उपरान्त जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। शिक्षकों ने शिक्षक नेता एवं अभिभाविका स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश को शिक्षक हित और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये अभूतपूर्व कार्यों को याद करते हुये सुमित हृदयेश को आशीर्वाद दिया। सुमित हृदयेश ने जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे समस्त गुरूजनों को आश्वस्त किया कि स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश के पदचिन्हें पर चलते हुये हमेशा शिक्षक वर्ग की सेवा करते रहेंगे। सेवानिवृत्त शिक्षक जनसंवाद कार्यक्रम में श्री नन्दा बल्लभ पाठक, श्री एम0डी0 जोशी, श्री भुवन चन्द्र आर्या, श्री चन्द्र प्रकाश जोशी, श्री गोबिन्द बल्लभ सुराड़ी, श्री मोहन चन्द्र जोशी, श्री आर0पी0 जोशी, श्री हरीश जोशी, श्री सी0पी0 जोशी सहित दर्जनों सेवानिवृत्त शिक्षकों ने शिरकत की और स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश जी को श्रद्धांजति प्रेषित की।
Related Posts
रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में छात्रों को दी गई जीवन रक्षा की शिक्षा….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार – विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डॉ०पी०द०ब०हि०राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रेड क्रॉस सोसाइटी के…
बिजली कटौती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने बीती देर रात कार्यालय परिसर में किया धरना प्रदर्शन…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- लालकुआं शहर एंव इसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ…
नैनीताल मैट्रोपोल में प्रस्तावित पार्किंग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने DPR की प्रगति की समीक्षा की…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में नैनीताल मैट्रोपोल में प्रस्तावित पार्किंग के सम्बन्ध में शासन…
