हल्द्वानी – कांग्रेस के पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने सेवानिवृत्त शिक्षकों संग जनसंवाद कार्यक्रम कर मिशन 2022 की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया । सुमित हृदयेश ने जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से गुरूजनों से मार्गदर्शन लेते हुये देश-प्रदेश में व्याप्त वर्तमान परिस्थितियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प अर्पण के उपरान्त जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। शिक्षकों ने शिक्षक नेता एवं अभिभाविका स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश को शिक्षक हित और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये अभूतपूर्व कार्यों को याद करते हुये सुमित हृदयेश को आशीर्वाद दिया। सुमित हृदयेश ने जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे समस्त गुरूजनों को आश्वस्त किया कि स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश के पदचिन्हें पर चलते हुये हमेशा शिक्षक वर्ग की सेवा करते रहेंगे। सेवानिवृत्त शिक्षक जनसंवाद कार्यक्रम में श्री नन्दा बल्लभ पाठक, श्री एम0डी0 जोशी, श्री भुवन चन्द्र आर्या, श्री चन्द्र प्रकाश जोशी, श्री गोबिन्द बल्लभ सुराड़ी, श्री मोहन चन्द्र जोशी, श्री आर0पी0 जोशी, श्री हरीश जोशी, श्री सी0पी0 जोशी सहित दर्जनों सेवानिवृत्त शिक्षकों ने शिरकत की और स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश जी को श्रद्धांजति प्रेषित की।
Related Posts
जनपद पौड़ी गढ़वाल में पंचायत चुनाव 2024-25 हेतु निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- गढ़वाल राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए…
रोटरी क्लब कोटद्वार मै तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे युवा प्रोत्साहन कार्यक्रम एवं गतिविधियो व सामुदायिक सेवा के अन्तर्गत…
भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसानों द्वारा खटीमा में निकाला गया जुलूस
ख़बर शेयर करें – खटीमा (मोहम्मद उस्मान अंसारी) सीमांत क्षेत्र खटीमा में आज भारत बंद को सफल बनाने के लिए…
