मुख्यमंत्री के आगे गिड़गिड़ाई महिला, महिला ने लगाए भाजपा पर आरोप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(जफर अंसारी) हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसके बाद वह आगे की तरफ बढ़ रहे थे कि अचानक लंबे समय से अपनी मांग के लिए आंदोलन कर रहे उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को घेर लिया।

 

इस दौरान अस्पताल में काम करने वाली महिला ने मुख्यमंत्री के आगे अपनी कई मांगों को लेकर गिड़गिड़ाने लगी, महिला ने मुख्यमंत्री से बोलते हुए कहा कि उनके बच्चे रोड पर है और उनकी स्थिति काफी खराब है,

 

हम आपको बता दें कि उपनल के कर्मचारी नियमितीकरण समान कार्य के अनुरूप समान वेतन और बीते महीनों पहले किए गए, हड़ताल के दौरान 78 दिन का वेतन दिए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से कहा उनके साथ मुख्यमंत्री के करीबी लोगों ने धोखा किया है, जिससे भाजपा सरकार की पोल खुलती हुई नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *