अवैध शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान प्रचलित है । बीबी जिसकी रोकथाम हेतु लालकुआं पुलिस द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं ।

 

एसएचओ महोदय डी0आर0वर्मा द्वारा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर टीम का गठन किया गया जिसमें कानि0 802 आनन्द पुरी व कानि0 902 नापु0 चन्द्र शेखर द्वारा अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र मोनू कुमार निवासी

 

गली नं0 40 गामरी एक्सटेन्सन गरही मेन्डू नार्थ इस्ट नई दिल्ली हांल पता नवीन भोजनालय हल्दूचौड़ लालकुआं उम्र- 22 वर्ष को 46 पव्वे मैक्डबल अंग्रेजी शराब व 45 दबंग मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जुर्म धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कराया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *