हरिद्वार (वंदना गुप्ता) चमोली जिले में नंदा देवी गलेशियर टूटने से मची तबाही से संत समाज में शोक की लहर है इस भयानक आपदा में हुई जनहानि और प्रदेश की शांति के लिए श्री मायादेवी में जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि के संयोजन में अखाड़े के साधु-संतों ने इस आपदा में मारे गए लोगों के लिए शांति यज्ञ किया गया और विशेष पूजा अर्चना कि गई श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज का कहना है कि इस आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया है और देवी-देवताओं से प्रार्थना की गई है प्रदेश को आपदा से भारी नुकसान ना हो हरि गिरि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमत्री मुख्यमंत्री सहित तमाम उन अधिकारियों को साधुवाद दिया है जिन्होंने इस आपदा की घड़ी में तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों की जान बचाई और युद्ध स्तर पर मौके पर कार्य किया चमोली जिले में भीषण आपदा ने कई लोगों की जिंदगी को लील लिया है और प्रदेश को काफी नुकसान भी हुआ है इसी को लेकर साधु-सतों में शोक की लहर देखने को मिल रही है साधु संतों आपदा में मृत आत्माओं की शांति के लिए और प्रदेश की उन्नति के लिए हवन यज्ञ कर भगवान से जल्द सब स्थिति सामान्य होने की प्रार्थना की
Related Posts
पौडी पुलिस का स्कूलों में जनजागरुकता अभियान अनवरत जारी…….
ख़बर शेयर करें -पौडी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी गढ़वाल श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना…
अल्मोड़ा से ट्रेनिंग ली और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जमाई धाक…
ख़बर शेयर करें -पोलेंड बैडमिंटन ओपन—2022 में अनुपमा ने स्वर्ण, तो अदिति ने रजत जीता रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) अल्मोड़ा, पोलेण्ड…
सीपी शर्मा बने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष,सबको साथ लेकर पार्टी को किया जायेगा मजबूतः शर्मा…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए सीपी शर्मा के नाम की की गई घोषणा… रुद्रपुर- कांग्रेस…
