रुद्रपुर- (एम सलीम खान) लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए अपने 53 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने हाट सीट कहें जाने वाली रुद्रपुर विधानसभा सीट से पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा को मैदान में उतारा है। वही किच्छा विधानसभा सीट से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड को टिकट दिया गया है। इसके अलावा खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी को टिकट दिया गया है। जसपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आदेश चौहान को एक बार फिर मैदान में उतारा गया है। सितारगंज विधानसभा सीट से नव तेज सिंह को टिकट दिया गया है। गदरपुर विधानसभा सीट से प्रेमानंद महाजन को मैदान में उतारा गया है। नानकमत्ता विधानसभा सीट से गोपाल सिंह राणा को टिकट दिया गया है। काशीपुर विधानसभा सीट से नरेंद्र चंद्र सिंह, बाजपुर से पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधानसभा सीट से सुमित हरदेशय को टिकट दिया गया है। नैनीताल विधानसभा सीट से संजीव आर्य को कांग्रेस ने टिकट दिया है। भीमताल से धन सिंह भंडारी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने कुमाऊं की अन्य विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। हालांकि अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवारों के नाम जारी नहीं किए हैं।
Related Posts
महल सिंह हत्याकांड के आरोपियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही…
ख़बर शेयर करें -एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय के निर्देशन काशीपुर पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त पर दर्ज…
वृक्षारोपण कार्यक्रम से किया गया संस्कृत सप्ताह समारोह का प्रारंभ……..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संस्कृत विभाग तथा I.Q.A.C.के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह समारोह का प्रारंभ…
किसानों के समर्थन में मालधन में अम्बेडकर तिराहे पर सामाजिक संगठनो द्वारा समूहिक प्रदर्शन
ख़बर शेयर करें – मालधन (सलीम अहमद) केंद्र सरकार के तीन किसान विरोधी काले कानून के विरोध में किसान संगठनों…
