पुलिस ने चोरी की बाइक दो तमंचे दो चाकू के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार…..  

ख़बर शेयर करें -

जसपुर- जसपुर एक सप्ताह पूर्व चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद कर चार आरोपियों को दो तमंचे और दो चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि 31 जुलाई को रामनगर वन गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने बाइक और मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 7 अगस्त को सूत मिल हाईवे के पास बाइक चोर गिरोह का सरगना राकेश अपने साथियों के साथ खड़ा था।

 

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की बाइक और मोबाइल दोनों बरामद कर लिए। आरोपियों ने अपना नाम राकेश कुमार व वीरेंद्र सिंह निवासीगण मोहल्ला भूप सिंह, मोहित कुमार व शिवम निवासी मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती बताया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह नशा करते हैं। नशे की पूर्ति के लिए ढाबे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी बाइक चोरी करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *