काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में आज देर सायं जसपुर खुर्द में चाय पकोड़ी के ठेले में अचानक सिलेंडर में आग लग गयी। आग से ठेला स्वामी का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। दरअसल रूपकिशोर सैनी नामक बुजुर्ग पिछले 10 वर्षों से जसपुर खुर्द में साहनी रिसोर्ट के पास चाय पकौड़ी का ठेला लगाकर अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। ठेला स्वामी रूप किशोर सैनी के मुताबिक आज देर शाम जब वह ठेले पर खड़े थे, तभी अचानक ठेले में अचानक आग लग गयी। गनीमत रही कि समय रहते वह वहां से दूर भाग गए नहीं तो कुछ भी हो सकता था। अचानक लगी आग से वहां हड़कम्प मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमजल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से ठेला स्वामी का 15000 रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
Related Posts
आईटीआई पुलिस ने किया दो मामलों का खुलासा
ख़बर शेयर करें – काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर के आईटीआई पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो युवकों को…
हल्द्वानी-यहाँ युवती को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश,मना करने पर की गई जमकर मारपीट……..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-खटीमा की रहने वाली एक युवती को हल्द्वानी में देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई…
वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार से 2 प्रतिशत वैक्सीन हो रही खराब
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी– ( जफर अन्सारी) नैनीताल जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है आंकड़ों के मुताबिक जिले…
