मीना शर्मा का तूफानी जनसंपर्क – बोली बहु बेटी और बहन बनकर करूंगी काम…..

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता एम सलीम खान

रुद्रपुर- रुद्रपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान उनके साथ महिलाओं का भारी जनसमूह भी नजर आया। महिलाओं की पहली पसंद बनी मीना शर्मा को महिलाओं ने फ़ूल मालाओं से लाद दिया।इस दौरान मीना शर्मा ने कहा कि अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो बेटी,बहु और बहन बनकर रुद्रपुर विधानसभा का चहुंमुखी विकास करुंगी।

 

वही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता को विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भर्ष्टाचार, महिला उत्पीडन, महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ावा मिला, लेकिन जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। मीना शर्मा ने कहा कि जो लोग भाजपा को अपनी राजनीतिक का जननी बताते थे, वही लोग उसके खिलाफ चल पड़े हैं।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा में धनबल का खुला खेल खेला जा रहा है यह बात खुद भाजपा के बागी एक विधायक ने काबूल की है। उन्होंने कहा कि मैं एक महिला हूं और अगर मुझे जनता ने अवसर दिया तो मैं एक बेटी,बहू और बहन बनकर रुद्रपुर की जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करुंगी।

 

इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, मोनिका ढाली,उमा सरकार, ममता हलदार, प्रीति साना, कांग्रेस नेता दलीप अधिकारी, अर्जुन विश्वास, चेतन भट्ट, कामरान खान, रामचंद्र कोली, राजीव कामरा, विपिन कुमार, सैफिना खान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *