लालकुआ (ज़फर अंसारी) लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे बजार निवासी युवा व्यापारी विनोद तिवारी कि आत्महत्या के मामले में नया मोड सामने आया है कोतवाली पुलिस ने मृतक कि पत्नी कि तहरीर पर उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो व्यापारी नेताओं सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी धारा 306 में मामला दर्ज किया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताते चले कि बीते गुरूवार कि दोपहर रेलवे बजार निवासी युवा व्यापारी विनोद तिवारी पुत्र पुरन चन्द्र तिवारी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यहां तो पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि मृतक विनोद तिवारी ने आत्महत्या कर्जे से त्रस्त होकर की किन्तु सुसाईड नोट में शहर के कुछ रसूखदारों द्धारा ही व्यापारी को प्रताडित करने की बात सामने आई शायद यही कारण है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही है जबकि सुसाइड नोट मृतक के परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया है। इधर मृतक कि पत्नी भावना तिवारी ने शहर के युवा काग्रेंस नेता भुवन पाडे पुत्र स्वर्गीय कमलापति पाडे व उनकी पत्नी गीता पाडे और उनके रिश्तेदार भुवन पाडे उर्फ छोटा भूवन व टूईया के खिलाफ कोतवाली में दी कि उसके पति के साथ उन्होंने मारपीट कर उसे को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित किया जिसके चलते उसे पति ने आत्महत्या की वही मामला पैसे के लेन का बताया जा रहा है इधर पुलिस ने मृतक कि पत्नी भावना तिवारी कि तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ आईपीसी धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।
Related Posts
पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के आरोपी लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं – उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे लालकुआ…
डीएसबी परिसर के भूगर्भ विभाग के शोध छात्र पूजा चंद का लोक सेवा आयोग न्यू दिल्ली से जल शक्ति मंत्रालय……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- डीएसबी परिसर के भूगर्भ विभाग के शोध छात्र पूजा चंद का लोक सेवा आयोग न्यू दिल्ली…
घर घर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की की अपील….
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-मेयर रामपाल सिंह ने भाजपा पार्षदों के साथ वार्ड नं. 36 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट…
