हरीश रावत के समर्थन में प्रचार प्रसार में लगी हुई, जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडे

ख़बर शेयर करें -

 

लालकुआं-(ज़फर अंसारी) जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडे लगातार कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के समर्थन में प्रचार प्रसार में लगी हुई है उन्होंने क्षेत्र कि जनता से अपील करते हुए कहा लालकुआं के विकास और प्रदेश के विकास के लिए काग्रेंस को वोट दे।

 

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला देते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक प्रदेश का सबसे बड़ा नशे का सौदागर है उन्होंने कहा कि मदन कौशिक की अलमारिया हमेशा नशे के जखीरे से भारी रहती है।

 

उन्होंने लालकुआं से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के ऊपर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी नव युवाओं को शराब कि पर्ची देकर शराब बांटने का काम है जिसे युवा नशे कि लत में डूबते जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि आगर हरीश रावत चुनाव जीतते है तो लालकुआं विधानसभा मॉडल विधानसभा के रूप में डेवलप होगी और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *