रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) तराई क्रांति संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव और महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बेला मंगल सिंह ने रामपुरा चौरासी घंटा मंदिर में महिलाओं की बैठक कर समाज में हो रहे उत्पीड़न और नजूल पर बैठे मालिकाना हक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कोई भी पार्टी हो वह राजनीति ही करती है और आम जनता की ओर ध्यान नहीं देती | वहां उपस्थित सभी माताओं बहनों से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा आप सभी तराई क्रांति संगठन से जुड़िए, तराई क्रांति संगठन आप सभी को हर तरीके से मदद पहुंचाएगा | इस संगठन का उद्देश्य सिर्फ गरीबों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से शासन – प्रशासन तक पहुंचाना है | तराई क्रांति संगठन में बहुत बड़े स्तर पर लोगों ने जॉइनिंग ली है | साथ ही कमल श्रीवास्तव ने कहा कि मेरी यह लड़ाई सरकार से तब तक रहेगी जब तक गरीबों को उनका हक नहीं मिल जाता | इस मौके पर अंजू कौशल बेला मंगल सिंह रामबाबू और सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे |
Related Posts
अगले 5 दिनों तक बन्द रहेंगे यह मोटर मार्ग, जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने दिए निर्देश….
ख़बर शेयर करें -शेर अफगन संपादक 7017009483 हल्द्वानी – गौला नदी से कटाव के कारण पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के…
युवाओं को नशे की भंवर में फंसाने वाले बंटी, बबली सहित सक्रिय 03 नशा तस्करों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के कड़े निर्देशों के क्रम में सक्रिय नशा तस्करों…
डीएसबी परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में की गई सफाई अभियान की शुरुआत……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- डीएसबी परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में सफाई अभियान की शुरुआत की गई तथा भौतिकी…
