काशीपुर (सुनील शर्मा) डांस स्पोर्ट्स कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के तत्वाधान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में 2 दिवसीय नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली तीन प्रतिभागियों द्वारा काशीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। आपको बताते चलें कि डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वाधान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा जालंधर में दो दिवसीय नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें देश के दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विहार, झारखण्ड, महाराष्ट्र और उत्तराखण्ड के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन आयु वर्गों में प्रतिभाग लिया। प्रथम दिन 6 वर्ष से लेकर 15 बर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चो ने प्रतिभाग किया तथा दूसरे दिन 15 वर्ष से लेकर 67 वर्ष आयु तक के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।उत्तराखण्ड की तरफ से भी अन्य प्रतिभागियो ने प्रतिभाग करते हुए (एकल 8-10 दीपांशी जोशी ,पुत्री दिनेश जोशी रामनगर ,रजत पदक ), (एकल 13-15 गौरी सचदेवा , पुत्री अनिल कुमार, गदरपुर ,रजत पदक ), (एकल 19+ दीक्षा थापा पुत्री संजीव थापा, काशीपुर, कांस्य पदक ) जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में (राय चौहान -किंग्स यूनाइटेड मुम्बई), (गुरमीत सिंह -अमृतसर), (सुदेश गोंकेर – गोवा ), (जीत सिंह – मुम्बई), (आकाश कुमार – जम्मू), (गुरविंदर कौर -जम्मू) बतौर निर्णायक मंडली में उपस्थित थे।साथ। ये सभी बच्चें जो काशीपुर नेपाल और भारत का संयुक्त डांस प्रतियोगिता होगी उसमे भी ये सभी प्रतिभाग करेंगे।
Related Posts
डॉ पी द ब हि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन(पुरुष )प्रतियोगिता का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- दिनांक 9/11/2023 को डा पी द ब हि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन…
यूक्रेन से सकुशल हल्द्वानी वापस पहुंची। हल्द्वानी के बनभूलपुरा इन्द्रानगर की बेटी..
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है, रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध…
क्षेत्र में हुए गैस रिसाव प्रकरण में फरार तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-गुरुवार को उ0नि० मुकेश मिश्रा थाना ट्राजिट कैम्प में बतौर रात्रिधिकारी नियुक्त थे तथा थाने से रात्रि…
