निर्दलीय प्रत्याशी ठुकराल और पार्षद के बीच तीखी नोकझोंक

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल और पार्षद के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई।जिसे देख पुलिस और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सोमवार को आदर्श कालोनी चौकी स्थित गुरुनानक विद्यालय के मतदाता केन्द्र पर निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल वोट डालने पहुंचे।

 

इस दौरान वहां मतदान के लिए भाजपा पार्षद अम्बर सिंह भी वोट डालने के लिए लाइन में खड़े थे।तभी समर्थकों को वोट डालने पर धमकी देने को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल व पार्षद के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। जिसके बाद ठुकराल मतदान कर वहां से लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *